Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weapon Smuggling Racket: खतरनाक हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, विदेश से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पुलि... सुनील जाखड़ का 'एक्सपोज'! AAP-कांग्रेस की जुगलबंदी पर बड़ा हमला; बोले—"साजिश के तहत फैलाया जा रहा झू... Punjab Weather Update: जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बिगड़ेगा मौसम; भारी बारिश और बिजली गिरने का अ... LPG Supply New Rules: शहर में गैस सप्लाई को लेकर DC के कड़े निर्देश, डिलीवरी में गड़बड़ी मिली तो खैर नह... Punjab Drugs News: नशे के साथ गिरफ्तार हुए AAP सरपंच, स्कॉर्पियो से मिली हेरोइन; पुलिस की बड़ी रेड म... Medicine Price Hike 2026: युद्ध के संकट से बिगड़ा फार्मा सेक्टर का गणित, रॉ मटेरियल की कमी से आसमान ... सावधान! अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम; 20 मार्च को बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके श... रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक'! करोड़ों की रेल संपत्ति चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 4 शातिर चोर गिरफ्... NH-39 फ्लाईओवर में आई 'खतरनाक' दरार! पलामू सांसद ने NHAI चेयरमैन को घेरा; अब हाई लेवल कमेटी करेगी भ्... Garhwa Police Mess Closed: गढ़वा पुलिस लाइन में रसोई गैस का संकट, 10 दिन से नहीं जला मेस का चूल्हा; ...

राम रहीम का पैरोल पर बाहर आते ही लाइव सत्संग; हरियाणा-पंजाब समेत 11 प्रमुख केंद्रों पर हुआ ऑनलाइन कार्यक्रम, उमड़ी भारी भीड़

सिरसा: साध्वी से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पैरोल पर आने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर लाइव कार्यक्रमों के जरिए अनुयायियों से जुड़ा। कानूनी पाबंदियों और संगत की भीड़ पर रोक के चलते यह फैसला लिया गया है।

सिरसा, हिसार, कैथल, फतेहाबाद, पानीपत समेत 11 जगह पर कार्यक्रम हुए। गुरमीत राम रहीम सत्संग के दौरान नशा जैसी कुरीतियों के खिलाफ प्रवचन दिया और अनुयायियों को प्रेरित किया। सिरसा में यह कार्यक्रम कपास अनाज मंडी में रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुऐ और दो से तीन घंटे तक चला।

इसके अलावा पंजाब में डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र की कई शाखाओं में भी लाइव सत्संग का आयोजन किया गया । सूत्रों के अनुसार गुरमीत सिरसा डेरा गुरुकुल से ऑनलाइन जुड़ेगा और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव सत्संग दिखाया गया। अनुयायियों को पोस्टर जारी कर कार्यक्रम और पांच मुख्य विषयों के बारे में जानकारी दी गई है। सिरसा मंडी में कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। सिरसा डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक बुराइयों को त्यागने को लेकर है। खासकर नशा जैसी बुराई के त्याग के लिए गुरुजी अपना संदेश ऑनलाइन देंगे।