Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

LPG Supply New Rules: शहर में गैस सप्लाई को लेकर DC के कड़े निर्देश, डिलीवरी में गड़बड़ी मिली तो खैर नहीं; जानें शिकायत का नंबर

लुधियाना: जिले में वाणिज्यिक एलपीजी (LPG) की सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के निर्देशों पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जो जरूरत के अनुसार गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों, हॉस्टलों और सभी शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा विवाह समारोहों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी, खासकर बेटियों के विवाह के मौके पर राहत देने पर जोर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रशासन ने गैस एजेंसी डीलरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दी जाए। सभी एजेंसियों को अपने हेल्पलाइन नंबर चालू रखने के लिए भी कहा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या डीलर पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल, डीजल या गैस की खरीदारी न करें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।