Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

डबल इंजन सरकार में हरियाणा खाली हाथ”; बजट पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा— बोले, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले राज्य को मिला जीरो

करनाल : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया गया। इस पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज संसद चलाई गई और बजट पेश किया गया, जबकि आज संत श्री गुरु रविदास जी की जयंती थी। आज राष्ट्रीय अवकाश होना चाहिए था। भारतीय जनता पार्टी का किस तरह का भाव है इससे ये नजर आता है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जहां तक बजट की बात है मुख्यमंत्री जी का नाम है नायब और केंद्र के बजट में हरियाणा का नाम है गायब। हरियाणा के हिस्से में कुछ नहीं आया है और 12 वर्षों की तरह इस बार भी हरियाणा का नाम सुनने के लिए हरियाणावासी वंचित रह गए। केंद्रीय बजट में हरियाणा का नाम नहीं आया, आवंटन की बात को बाद की है। कोई परियोजना कोई नहीं दी गई।

जो हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी दे रहा है और सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे को टोल कलेक्शन दे रहा है। उस हरियाणा को बीजेपी बजट में कुछ नहीं दे रही, जबकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा हरियाणा के लिए दुर्भाग्य की बात कोई नई परियोजना तो मिली नहीं लेकिन जो पुरानी परियोजना ही थी, मैं एयरपोर्ट इंटरनेशनल, वह जेवर ले गए, जो रेल कोच फैक्ट्री सोनीपत आनी थी वह बनारस ले गए। एम्स के जो 10 संस्थान आने थे उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।