Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उठी मांग

नर्मदापुरम: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश कर रही है. यह बजट हर व्यक्ति के घर में धन-धान्य लेकर आए, इसके लिए किसान ने उनकी एक तस्वीर बनाई है. जिसे प्राचीन सिक्के, अनाज और कौड़ी आदि से तैयार किया गया है. इस तस्वीर को तैयार करने वाले योगेंद्र सिंह सोलंकी कहते हैं कि “प्राचीन मुद्रा कौड़ी, सिक्के और अनाज की मदद से निर्मला सीतारमण की तस्वीर बनाई है, जो धन-धान्य का प्रतीक है.”

बजट में हर वर्ग के समावेश का प्रतीक

योगेंद्र सिंह ने बताया कि “पिछले कई वर्षों से अनाजों से फोटो बनाने का काम कर रहे हैं. इस वर्ष भी मैंने कुछ अलग करने की सोची थी. इसी कड़ी में हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जो कि 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं, उनकी फोटो बनाई है. यह फोटो बजट में हर वर्ग और हर चीज के समावेश का प्रतीक है. जिस प्रकार से धन-धान्य मुद्राओं का इस तस्वीर में इस्तेमाल किया गया है, उसी तरह देश के हर घर में हर नागरिक के पास धन का भंडार रहे.”

प्राचीन सिक्कों का म्यूजियम बनाने की अपील

किसान ने बताया कि “वित्त मंत्री की फोटो में धन-धान्य और प्राचीन मुद्रा, कौड़ी का उपयोग किया है. इस फोटो में अनाज के रूप में धान, खसखस, राजगीरा, तिल, अलसी आदि अनाजों का उपयोग किया है.” किसान योगेंद्र सिंह का कहना है कि “इस फोटो में इस्तेमाल किये गये 50-60 के दशक के सिक्के जो देश में अब नहीं चलते उनको लेकर सिक्कों का म्यूजियम बनाया जाए, ताकि लोग उन्हें याद रख सकें.”

उन्होंने जिले स्तर पर प्राचीन सिक्कों का म्यूजियम बनाने या बैंकों में बड़ी प्रदर्शनी लगाए जाने की अपील की है, ताकि लोगों में धन संचय की भावना प्रबल हो और वे प्राचीन सिक्कों को संभाल कर रखें.