Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... इस अति महामानव का दुनिया क्या करें Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...

Dantewada News: वनांचल के जामपादर में स्वास्थ्य शिविर से जगी उम्मीद, सुदूर इलाके के ग्रामीणों को घर के पास मिलीं मेडिकल सुविधाएं

सूरजपुर: जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. आज सड़क सुरक्षा माह का अंतिम दिन है. इस पूरे माह सूरजपुर के अलग अलग क्षेत्रों में यातायात नियमों का पालन करने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया.

सूरजपुर में सड़क सुरक्षा माह

शुक्रवार को भटगांव थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर मौजूद रहे और उन्होंने अभियान की निगरानी की. इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा.

लोगों का हुआ आई टेस्ट

अभियान के दौरान सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को रोककर उनकी आंखों की जांच की गई. पुलिस का कहना है कि आंखों की कमजोरी भी सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चलाने से पहले दृष्टि जांच बेहद जरूरी है. नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंद चालकों को चिकित्सकीय सलाह भी दी गई. इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटा गया.

सूरजपुर एसपी ने की हेलमेट पहनने की अपील

सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह चला. इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया. कई लोगों पर कार्रवाई की गई. कई संस्थाओं की मदद से लोगों को हेलमेट बांटे गए. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी काफी सहयोग किया. किसी भी कार्रवाई में किसी ने रोकटोक नहीं किया.

रोड एक्सीडेंट के बाद बिना डरे घायलों की मदद करने की अपील

एसपी ने सभी से हेलमेट और सीटबेल्ट को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा. यदि कहीं भी एक्सीडेंट होता है तो तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाएं. वो समय उसके लिए गोल्डन टाइम है. किसी की भी जाम बचाने में देरी ना करें.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी. जैसे निर्धारित गति सीमा का पालन करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करना. पुलिस ने साफ कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.