Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे... NHAI टोल प्लाजा घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन: UP, MP, दिल्ली-NCR समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी; फर्जी FA... लखनऊ में तेज बारिश के बाद धंसी मुख्य सड़क: 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, पूर्व डिप्टी सीएम आ...

लखनऊ के रेस्टोरेंट में सरेआम फायरिंग: बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी. रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं. रेस्टोरेंट में घुसकर बेखौफ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. फिर वहां से भाग गए. हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया पहुंचाया गया.

मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का का है. सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स से रिटायर्ड अवधेश कुमार पाठक (60) को गोली मारी गई है. पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है. जांच-पड़ताल और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

देर रात साढ़े दस बजे की घटना

पुलिस ने बताया- सुशांत गोल्फ सिटी में अवधेश अपनी पत्नी के साथ रेस्टोरेंट चलाते हैं. हमलावर रेस्टोरेंट में घुसे और अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें अवधेश कुमार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए. डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे की घटना है.

घायल अवधेश संतकबीरनगर रहने वाले हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल लेकर गई, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है.