Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...

अजित पवार का प्राइवेट जेट क्रैश, हादसे के बाद विमान में लगी भीषण आग; देखें वीडियो

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब प्लेन लैंडिग कर रहा था. उनके साथ विमान में 5 लोग सवार थे, अजित पावार के साथ जिनके मरने की भी खबर है.

प्लेन क्रैश के बाद के विजुल्स में देखा जा सकता है कि प्लेन के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आ रहा है. तस्वीरों में देखकर लग रहा है कि इस विमान में सवार कोई यात्री शायद ही जिंदा बचा हो. हादसे की जगह से भयावह विजुअल्स सामने आए हैं, जिसमें चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आ रहा है.

वीडियो में दिख रहीं दिल दहलाने वाली तस्वीरें

विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं. साथ ही विमान के क्रैश होने की वजहों की जांच भी शुरू हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में क्रैश होते ही आग लग गई और विमान के कई टुकड़े हो गए.

हादसा का शिकार होने वाला प्लेन एयरक्राफ्ट लियरजेट 45 टाइप का था, जिसे VSR की ओर से ऑपरेट किया जा रहा था. बारामती एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे में अधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस विमान में कुल 5 लोग सवार थे. जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ प्लेन में थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है.

रेली के लिए बारामती आए थे पावार

अजित पवार को आज बारामती तहसील में अलग अलग जिला परिषद चुनाव क्षेत्र में 4 रैलियां करनी थी, जिसके लिए वह प्राइवेट विमान से यहां आए थे. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और उनका ये सफर जिंदगी और राजनीतिक करियर का आखिरी सफर बनकर रह गया.