Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; सोशल मीडिया पर वायरल... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में 'आग', एक ही दिन में ₹10,000 तक उछली चांदी; जानें म... बॉर्डर पर BSF का 'ऑपरेशन क्लीन'! घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी तस्कर ढेर; जवानों की फायरिंग से द... Crime News: बंद फैक्ट्री के अंदर मिला युवक का शव, खुदकुशी या हत्या? पुलिस ने शुरू की जांच; इलाके में... Crime News: शराब के नशे में अंधे ससुर की हैवानियत, बहू के साथ किया दुष्कर्म; विरोध करने पर दी जान से... "फेल हो गई मोदी सरकार की विदेश नीति!" गैस किल्लत पर बरसे इरफान अंसारी; बोले- ईरान-इजराइल युद्ध का बह... Pakur Coal Mining News: पाकुड़ में विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना, मूलभूत सुविधाओं के लिए अड़े ग्... रांची सिविल कोर्ट में 'बम' का खौफ! फिर मिली उड़ाने की धमकी; कोर्ट परिसर खाली, डॉग स्क्वायड और BDS टी... सरकारी योजना का 'फ्यूज' उड़ा! सिंचाई के लिए नहीं मिला पानी, तो किसानों ने लगाया अपना 'सोलर सिस्टम'; ... झारखंड विधानसभा में भारी बवाल! आजसू विधायक तिवारी महतो 'मार्शल आउट', भाजपा का वेल में हंगामा; जानें ...

करमरी में गूंजा ‘वीबी जी राम जी’ का जयघोष! ग्रामीणों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला, एकता और आस्था का अनूठा संगम

रायपुर: आदिवासी बहुल एवं कृषि आधारित आजीविका वाले जिले मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की ग्राम पंचायत करमरी में सोमवार को वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन- ग्रामीण) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर ‘आत्मनिर्भर गांव – विकसित भारत’ का संदेश दिया. इस दौरान योजना के प्रति उत्साह और सामुदायिक सहभागिता स्पष्ट रूप से देखने को मिली.

कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरी जैसे कृषि, मछली तालाब निर्माण कार्यों को देखा गया. ये कार्य कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सीआरईडीए और वन विभाग के आपसी समन्वय से तैयार कार्ययोजना के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं. इन आजीविका डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे आदिवासी और सीमांत किसानों को स्थायी आजीविका, खाद्य सुरक्षा और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध होंगे.

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने ग्रामीणों को वीबी-जीराम जी योजना के उद्देश्यों, स्थानीय रोजगार सृजन और कन्वर्जेंस मॉडल के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता, पारदर्शिता और सामुदायिक स्वामित्व के बिना किसी भी योजना की सफलता संभव नहीं है, वीबी-जी राम जी इन मूल सिद्धांतों पर आधारित है.

मछली पालकों को बांटा गया जाल

कार्यक्रम के दौरान हितग्राही विनोद कुमार और दलपत साई मेहरू राम को मछली जाल बांटा गया. इससे मछली पालन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीणों में स्वरोजगार के प्रति उत्साह बढ़ेगा.हितग्राहियों ने बताया कि योजना से मिले सहयोग के माध्यम से वे मछली पालन के साथ-साथ दलहन-तिलहन की खेती भी करेंगे, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी.

ग्रामीणों ने योजना की तारीफ की

ग्रामीणों ने वीबी-जीराम जी योजना को आदिवासी बहुल, कृषि-आधारित जिले के लिए सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया. गांव आत्मनिर्भर होंगे, तभी भारत विकसित बनेगा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम में जिलं पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर,जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर की प्रशंसा

करमरी के इस कार्यक्रम की प्रशंसा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की. वीबी जी राम जी मानव श्रृंखला की तस्वीर पोस्ट करते हुए कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स और वीडियो को भी शेयर किया गया है,