Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका: बिहार के बेगूसराय से स्केटिंग कर देवघर और बासुकीनाथ धाम पहुँचे दो युवक, देखने के लिए उमड़ी भी... हजारीबाग: 16.32 लाख में से 13.52 लाख मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा, BLO के पास 4 सितंबर तक जमा करें ... रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र, सामाजिक संगठनों ने संभाला भो... धनबाद IIT-ISM के प्रो. आलोक सिन्हा की नई खोज: 20 साल के लिए पेटेंट हुई अपशिष्ट जल शोधन की आधुनिक तकन... लातेहार में हरियाली की बहार! वन विभाग लगा रहा 15 लाख पौधे, रोड साइड प्लांटेशन से संवरेंगी सड़कें देवघर श्रावणी मेले में आधुनिक तकनीक का जादू: 3D एनिमेशन से जीवंत हुई बाबा बैद्यनाथ धाम की पौराणिक कथ... पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार डीलर समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे और गोलियां बरामद धनबाद के बैंक मोड़ में शांति भवन के बिजली मीटर में लगी आग! मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला बोकारो शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख की अवैध निकासी, आरोपी शिक्षक ... बीजापुर: 108 एंबुलेंस के सामने अचानक आ गया तेंदुआ! इंद्रावती रिजर्व मार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही को...

क्या फिर जाएगी सांसदी? राहुल गांधी की कल सुलतानपुर कोर्ट में बड़ी पेशी; अमित शाह मानहानि केस में आ सकता है अहम फैसला

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हो सकते हैं. मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है. मानहानि के मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने राहुल को 19 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

कोर्ट ने राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज कराने और पेश किए गए सबूतों पर सफाई देने के लिए हाजिर होने का आदेश दिया है. दरअसल, यह मामला साल 2018 का है. कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. शाह उस समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

BJP नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था मुकदमा

सुलतानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में गवाहों से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि, इस मामले में राहुल गांधी को जमानत मिल चुकी है. पिछले साल जुलाई में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि इस मामले में राजनीति हो रही है. साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है.

राहुल गांधी का तीन दिवसीय रायबरेली दौरा

राहुल गांधी कल तीन दिवसीय दौरे पर रायबरेली जाएंगे. कल लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए पहुंचेंगे. भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. 20 जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. राहुल नगर पालिका अध्यक्ष के घर जाएंगे. ऊंचाहार के रोहनिया में मनरेगा चौपाल करेंगे. 21 जनवरी को भुएमऊ गेस्ट हाउस में मीटिंग करेंगे. गेस्ट हाउस में सीनियर लीडरों से भी मिलेंगे.