Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

68 करोड़ का महाघोटाला! कारोबार विस्तार का झांसा देकर मुंबई के रसूखदार कपल ने की बड़ी ठगी, पुलिस ने 3 पर कसा शिकंजा

कारोबार विस्तार के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। निवेश और व्यापार बढ़ाने का भरोसा दिलाकर करीब 68 करोड़ रुपये की ठगी की गई। मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने पति पत्नी सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी मीनाक्षी किशोर मेहता और निलाय किशोर मेहता व रूशिन मेहता निवासी दुबई के रूप में हुई है।

मामला पंचकूला सेक्टर-21 निवासी गगन अग्रवाल की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है, जो एसिक्स बायोसाइंसेज लिमिटेड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने विभिन्न लेन-देन और निवेश योजनाओं के जरिए बड़ी रकम ठग ली। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और पैसों के लेन-देन की कड़ी खंगाल रही है।

शिकायत में गगन अग्रवाल ने बताया कि एसिक्स बायोसाइंसेज लिमिटेड वर्ष 2023 में मुंबई में अपना व्यापार बढ़ाने की योजना बना रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनसे संपर्क कर खुद को टू कैप फाइनेंस लिमिटेड और विल्सन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों से जुड़ा बताते हुए प्रभाव जमाया। उन्होंने मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक संपत्ति का मालिक होने का दावा किया और वहां संयुक्त विकास परियोजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

आरोप है कि आरोपियों ने यह भरोसा भी दिलाया कि सभी जरूरी कानूनी मंजूरियां पहले से मौजूद हैं और जो भी सुरक्षा राशि जमा कराई जाएगी, वह ट्रस्ट में सुरक्षित रहेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि बिना ब्याज ली जाने वाली रकम का इस्तेमाल केवल परियोजना के विकास में ही किया जाएगा। इन दावों पर भरोसा करते हुए गगन अग्रवाल ने 6 मार्च 2024 को ज्वाइंट डिवेलपमेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद मार्च 2024 में चंडीगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक खाते से कुल 68 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि यह पूरी राशि सीधे मीनाक्षी मेहता के निजी बैंक खाते में भेज दी गई। पुलिस अब इस पूरे लेन-देन की गहन जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार सम्पर्क करने, कानूनी नोटिस भेजे जाने के बावजूद आरोपियों न तो परियोजना का काम शुरू किया और न ही पैसे वापस किए।