Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क... नारायणपुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: जमीन में दबा मिला हथियारों व बारूद का जखीरा 'नक्सल पीड़ित ग्रामीण भी शहीद से कम नहीं': सुकमा पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने जाना परिवारों का द... 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' बनेगा जनआंदोलन; PM मोदी के 'मन की बात' पर बोले CM विष्णु देव साय ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ... शहडोल में मूसलाधार बारिश से उफान पर सोन नदी: लबालब हुआ बाणसागर डैम, खोले गए 6 गेट; 4 जिलों में अलर्ट सड़क नहीं तो खाट बनी सहारा; धार के कोठिडा में पहाड़ी से कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया एक्सीडेंट का ... ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू: संगठन की मजबूती और Gen-Z पर मंथन जश्न-ए-आजादी में उलेमाओं का किरदार: भोपाल में 15 वर्षों से आयोजित हो रहा विशेष पखवाड़ा राहुल गांधी का इंदौर दौरा; नेहरू स्टेडियम में लाइव कंसर्ट और छात्र संवाद की तैयारी, जीतू पटवारी ने स...

Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

चंडीगढ़: होली के त्योहार में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन चंडीगढ़ और अंबाला से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। इससे होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि होलिका दहन 3 मार्च को होगा। अब यात्रियों को तत्काल टिकटों और स्पेशल ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि होली के आने में अभी दो महीने का समय है, लेकिन रेलवे द्वारा टिकटों की बुकिंग दो महीने पहले ही शुरू कर दी जाती है। बुकिंग शुरू हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही हुए हैं, लेकिन वेबसाइट पर लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग टिकट शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश–बिहार रूट पर भारी दबाव
चंडीगढ़ और अंबाला से उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में 2 मार्च तक टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वेटिंग लिस्ट का नंबर भी 80 के करीब पहुंच चुका है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बंद भी कर दी गई है। इस कारण अब यात्री तत्काल टिकटों और स्पेशल ट्रेनों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द होगा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान जल्द किया जाएगा। फिलहाल विभाग नियमित ट्रेनों में वेटिंग टिकटों की स्थिति पर ध्यान दे रहा है। इसके बाद स्पेशल और अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की जाएगी, ताकि यात्रियों को अपनी मंज़िल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।