Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun News: WhatsApp पर प्रश्नपत्र शेयर करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, UTU ने 7 साल के लि... NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा कदम, पेपर लीक के मामलों के लिए बन... Connaught Place News: CJP के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद NDTA का बड़ा आदेश, CP की सभी दुकानें शाम ... Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 28% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता Ranchi News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू हो... Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच...

पत्नी ने लगाया डिलीवरी बॉय की हत्या का आरोप, लेकिन जांच में खुला ‘खौफनाक सच’; पुलिस भी रह गई दंग

गुड़गांव: गुड़गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए सेक्टर-10 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रायबरेली के रहने वाले सतीश तिवारी के रूप में हुई है। आरोपी ने महज 12 हजार रुपए वापस पाने के लिए फैजल को मौत के घाट उतारा था। मारने से पहले उसे दिन भर शराब पिलाई और रात को मौका पाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मौत को सुनिश्चित करने के लिए आरोपी ने फैजल के गले पर ब्लेड से कई बार वार किए। इस दौरान ब्लेड का एक टुकड़ा गले में टूट गया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मृतक का मोबाइल व बाइक बरामद की जानी है।

दरअसल, सेक्टर-10 थाना पुलिस को 8 जनवरी को सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 की पेस सिटी-2 के पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। यह सड़ गया है जिस पर कीड़े चल रहे हैं। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिली एक पोर्टर की स्लिप के जरिए मृतक की पहचान कानपुर के रहने वाले फैजल के रूप में हुई। 9 जनवरी को मृतक के परिजन गुड़गांव आए और उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर 2025 को फैजल की उसकी पत्नी और उसके मायके वालों से लड़ाई हुई थी। ऐसे में उन्हें शक है कि फैजल की पत्नी व उसके परिजनों ने ही फैजल की हत्या की है।

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पाया कि मृतक का मोबाइल व बाइक भी गायब थी। ऐसे में पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की तो सामने आया कि फैजल की हत्या उसकी पत्नी ने नहीं बल्कि उसके दोस्त सतीश ने की है। पुलिस ने सतीश को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि सतीश और फैजल के बीच रुपयों का लेनदेन था जिसके विवाद में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि फैजल से उसकी दोस्ती नवंबर माह में हुई थी। दोनों एक शराब के ठेके पर मिले थे। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे ऐसे में उनकी दोस्ती गहरी हो गई और दोनों रोजाना ही साथ बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान सतीश को रुपयों की जरूरत पड़ी तो फैजल ने उसे एक लाख रुपए का लोन कराकर देने की बात कही। इसकी ऐवज में उसने रुपए मांगे। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने में फैजल ने सतीश से करीब 12 हजार रुपए ले लिए। यह रुपए जब सतीश ने वापस मांगे तो फैजल और सतीश के बीच बहस हो गई। हालांकि दोनों में उसी वक्त सुलह भी हो गई। बाद में सतीश योजना के तहत फैजल को अपने साथ ले गया। 24 दिसंबर को दोनों एक साथ शराब पी। सतीश ने बताया कि सुबह से ही दोनों एक साथ शराब पीने लगे। रात को फैजल को ज्यादा नशा हो गया तो इसका फायदा उठाकर सतीश ने उसके दोनों हाथ-पैर बांधे और उसकी पहले गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में ब्लेड से उसकी गर्दन पर वार कर दिए। पुलिस ने मौके से ब्लेड भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जिस टेप का इस्तेमाल उसने हाथ पैर बांधने के लिए किया था वह टेप उसने यहां कूड़े में से उठाई थी। हत्या के बाद शव को यहां पड़े कूड‍़े से ढक दिया और आसपास ईंट रख दी ताकि शव किसी को न दिखे। हत्या के बाद अगले दिन तक वह अपने कमरे पर रहा और इंतजार करता रहा कि कहीं किसी को इस शव की जानकारी न मिल जाए। जब अगले दिन तक पुलिस को इस शव की जानकारी नहीं मिली तो वह रूटीन में अपनी ड्यूटी पर चला गया। अब पुलिस ने जब तकनीकी जांच की तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अब आरोपी से रिमांड के दौरान मृतक की बाइक व मोबाइल भी बरामद करेगी।