Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar News: अमृतसर के अजनाला में बड़ा एंटी-ड्रग ऑपरेशन, 6.72 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार Haryana Crime: नौकरी के बहाने ऑफिस में बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले साढ़े चार लाख रुपये Chandigarh News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरकार का बड़ा कदम, S+4 बिल्डिंग मंजूरियों पर अगले आदेश तक... Haryana Higher Education Department: प्रिंसिपल कैडर की ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया से पहले HRMS डेटा अ... Faridabad News: पेट्रोल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर खूनी संघर्ष, ₹150 और ₹200 की बात पर जमकर चले ड... Palwal Road Accident: हथीन मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में एक युवक क... Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न...

Dhanbad Crime News: शराब पार्टी के दौरान युवक पर चली गोली, सुरेश सिंह मर्डर केस के गवाह पर हमले का आरोप; पुलिस अलर्ट

धनबाद: शहर के सदर थाना क्षेत्र का झाडूडीह में फायरिंग की घटना हुई है. कोल किंग सुरेश सिंह हत्याकांड के चश्मदीद गवाह देवेंद्र सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने देवेंद्र सिंह के फ्लैट से दो दर्जन से भी अधिक जिंदा गोलियां बरामद की हैं.

भुक्तभोगी का बयान

इस संबंध में भुक्तभोगी राजेश झा ने बताया कि झाड़ूडीह स्थित अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर देवेंद्र सिंह का फ्लैट है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात अपार्टमेंट के नीचे अपने दोस्तों के साथ देवेंद्र सिंह ने शराब पार्टी की थी. राजेश झा का आरोप है कि शराब पीने के बाद देवेंद्र सिंह जमकर उत्पात मचा रहा था और तोड़फोड़ कर रहा था.

जब उन्होंने आवाज सुनी और फ्लैट से नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि देवेंद्र सिंह उनके ड्राइवर को बंदूक की बट से पीट रहा था.जब उन्होंने देवेंद्र सिंह को ऐसा करने से मना किया तो देवेंद्र ने उनके ऊपर बंदूक तान कर गोली चला दी. गोली उनके बाएं आंख के बगल से निकल गई, इस घटना के कारण राजेश के बाएं आंख के बगल में जख्म हो गया है. वहीं घटना के बाद देवेंद्र सिंह फरार हो गया.

वहीं राजेश झा की पत्नी कंचन झा ने बताया कि देवेंद्र सिंह अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहता है. कंचन का आरोप है कि देवेंद्र सिंह अक्सर शराब पीकर अपार्टमेंट में उपद्रव मचाता है. गुरुवार की रात भी उसने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी थी और हंगामा मचा रहा था. कंचन ने कहा कि जब पति उसे रोकने गए तो देवेंद्र सिंह ने रिवाल्वर निकाल कर उनकी कनपट्टी पर तान दी और फायरिंग कर दी. जिसमें पति बाल-बाल बच गए.

घटनास्थल से कई खोखे बरामद

इधर,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है. साथ ही देवेंद्र सिंह के फ्लैट से दो दर्जन से अधिक जिंदा गोलियां जब्त की गई है. वहीं अपार्टमेंट के नीचे लग्जरी कारों के शीशे टूटे पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस को फायरिंग मामले की लिखित शिकायत मिली है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर पुलिस रात्रि में पहुंची थी. मौके से कारतूस और खोखा बरामद किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.”-प्रभात कुमार, एसएसपी, धनबाद