Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

इस जिले में 5 चौक चौराहों का किया जाएगा सौंदर्यकरण, 1 करोड़ 35 लाख रुपए किए जाएंगे खर्च

बहादुरगढ़: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। झज्जर रोड स्थित सेक्टर-2 व 6 मोड़ पर तिरंगा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की मौजूदगी में बुजुर्गों द्वारा नारियल तोड़कर कार्य की शुरुआत की गई।

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि शहर के कुल 5 प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत आएगी। चौक-चौराहों को विशेष थीम के आधार पर विकसित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा की संस्कृति, खेल, देशभक्ति और सामाजिक संदेश को प्रमुखता दी जाएगी।जिन चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा उनमें झज्जर रोड का सेक्टर-2 मोड़, बादली चुंगी, सेक्टर-9 मोड़, विश्वकर्मा चौक, नाहरा-नाहरी रोड स्थित ड्रेन जंक्शन चौक
शामिल हैं।

इस मौके पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी ठोस योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 40 से 45 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर के बरसाती नालों को जोड़ने और उनके नवीनीकरण का काम किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न हो।