Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... किमची से नैनोप्लास्टिक्स हटाने का पता चला एसआईआर की गड़बड़ियों की आंच अब न्यायिक अफसरों पर

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई, कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला, अब इस दिन खुलेंगे सभी स्कूल

पंचकूला : हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 2 दिन के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी किया है।

जारी पत्र में निदेशालय ने बताया है कि प्रदेश के सभी स्कूल 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक बंद रहेंगे। 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से सभी विद्यालय पुनः अपने निर्धारित समयानुसार खोले जाएंगे। संबंधित जिला, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया गया है कि CBSE, ICSE बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षाओं हेतु विद्यालय बुलाया जा सकता है।

PunjabKesari