Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ब्रह्मांड में सोना बनने का रहस्य खुला चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... अब होर्मुज में बंकर बस्टर बम गिराये पुडुचेरी राजनीति में अचानक बड़े भूचाल का संकेत तीसरा जहाज जग लाड़की भी मुद्रा बंदरगाह पहुंच गया

लोहड़ी के दिन होशियारपुर में फायरिंग, कार सवार युवक को बनाया निशाना

होशियारपुर: जहां एक ओर जिले भर में लोग लोहड़ी का त्योहार आपसी भाईचारे और खुशी के साथ मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कृषि भवन इस्लामाबाद के पास फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात लोगों ने एक ऑल्टो कार सवार युवक पर गोलियां चला दीं।

जानकारी देते हुए शांति नगर निवासी साहिल ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ऑल्टो कार में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति लगातार हॉर्न बजा रहा था। जब साहिल ने उसे ऐसा न करने को कहा, तो वह व्यक्ति अपनी मां और कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर मौके पर आ गया। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने साहिल की कार पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली कार के बेहद नजदीक से निकल गई, जो उसके सिर पर भी लग सकती थी। गनीमत रही कि साहिल बाल-बाल बच गया। साहिल ने बताया कि हमलावरों में दो महिलाएं, एक महिला का दामाद, उसका दोहता और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।

उनके साथ एक अन्य महिला भी मौजूद थी। साहिल का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और संभव है कि किसी ने जानबूझकर यह हमला करवाया हो। मौके पर पहुंचे साहिल के पिता राज कुमार ने कहा कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस तरह की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ हरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।