Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

हरियाणा में EWS को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई आय सीमा, अब इन परिवारों को मिलेगा आरक्षण का फायदा

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को बड़ी राहत देते हुए आरक्षण का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

संशोधित आय सीमा राज्य में सिविल पदों और सेवाओं में प्रत्यक्ष भर्ती के साथ-साथ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए लागू होगी। इससे पहले 25 फरवरी 2019 के आदेशों के तहत EWS वर्ग के लिए आय सीमा 6 लाख रुपये तय थी।

हालिया समीक्षा के बाद सरकार ने इसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष करने का निर्णय लिया है, जबकि अन्य सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से अधिक परिवारों को आरक्षण का लाभ मिल सकेगा और रोजगार तथा शिक्षा में अवसर बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार पहले से ही EWS वर्ग के लिए आवास नीति भी लागू कर चुकी है, जिसके तहत लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में 20 प्रतिशत प्लॉट और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में 15 प्रतिशत फ्लैट EWS वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।