Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

बठिंडा में बेअदबी की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मौड़/बठिंडा: पंजाब में बेअदबी की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच बठिंडा जिले के गांव मौड़ कलां स्थित गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ और बेअदबी की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही थाना मौड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी गोबिंद सिंह ने गुरु रविदास जी की मूर्ति के पास लगी गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें से पैसे चोरी कर लिए। इस दौरान मूर्ति की बेअदबी भी की गई, जिससे गुरु रविदास जी के श्रद्धालुओं में रोष फैल गया और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मौड़ के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना को लेकर इलाके में रोष का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।