Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

भाजपा सरकार को काम नहीं केवल नाम बदलने की राजनीति करनी आती है : दीपेंद्र हुड्डा

सोनीपत: सोनीपत के गांव मल्हा माजरा पहुंचे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर सवालिया निशान उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था गायब और मुख्यमंत्री नायब। सलीमपुर ट्राली में आशा वर्कर की हत्या और माल्हा माजरा में साहिल हत्याकांड में अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हुड्डा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द से जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कोई कड़ा कदम उठाएगी। 8 जनवरी को गांव मल्हा माजरा में हुए साहिल हत्याकांड मामले में उनके आवास पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिजनों को सांत्वना दी तो रोती हुई साहिल की मां के आंसू भी पोछे।

 उन्होंने डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान से भी फोन पर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। हरियाणा एसटीएफ ने भी माना है हरियाणा में 88 गैंग ऑपरेट हो रहे है। साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस को दो दिन की छूट उसके बाद  अपने ढंग से कार्रवाई करेंगे। आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

मनेरगा का नाम बदलने पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार को काम नहीं केवल नाम बदलने की राजनीति करनी आती है। जी राम जी बिल से मनरेगा में बजट घटा दिया गया। भगवान श्रीराम के नाम से कोई नई योजना शुरू करें और उनका नाम खुल कर लें। हम उनके साथ खड़े रहेंगे। वीबी जी राम जी ग्रामीण आजीविका रोजगार मिशन इसमें राम का नाम ही नहीं है। स्वर्ग से अगर श्रीराम देखे तो वह सोचते होंगे मेरा नाम लेकर बीजेपी वाले गरीब का निवाला छीन रहे हैं।

बंगाल में चुनाव से पहले ममता और ईडी के बीच तनाव पर बीजेपी पर ली चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के खाते में 133 करोड़ लेकिन बीजेपी के पास 10  हजार करोड़ रुपए लेकिन हमारे बैंक खाते सील से लेकर ईडी और छापेमारी हुई। बीजेपी के पास बेहिसाब भ्रष्टाचार की कमाई है मीडिया से बोले हमारी खबर दिखाना शुरू करो प्रजातंत्र ही खतरे में नहीं बल्कि मीडिया भी खतरे में।