Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शर्तों के साथ परिसीमन विधेयक का समर्थनः सुप्रिया सुले कारगिल में कांग्रेस को हराने की कोशिश में नया खेल ममता बनर्जी को 21 जुलाई की रैली की अनुमति भारत की नई राजनीतिक पीढ़ी का क्रांतिकारी उदय OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

घाटशिला में जेएलकेएम नेता की हत्या, सीएससी के अंदर घुसकर मारी गई गोली

पूर्वी सिंहभूमः घाटशिला में दो अज्ञात आरोपियों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) कार्यकर्ता तारापद महतो (41 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार की शाम करीब 8 बजे घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी गांव के पास हुई है. तारापद महतो, उल्दा पंचायत की उपमुखिया आशा रानी महतो के पति हैं.

परिजनों ने पंचनामा करने से रोका

घटना के बाद पुतडू गांव के रहने वाले पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे. जहां इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव का पंचनामा करने से रोक दिया. परिजनों का कहना है कि पुलिस पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार करे फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा.

सीएससी के अंदर घुसकर मारी गई गोली

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. तारापद महतो बैंक ऑफ बड़ौदा की सीएससी चलाते थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तारापद महतो एनएच-18 के किनारे अपनी सीएससी में मौजूद थे. मकर संक्रांति नजदीक होने की वजह से सीएससी में पैसा निकालने वालों की काफी भीड़ थी. तभी बाइक पर सवार दो युवक आए, जिसमें से एक युवक बाइक पर बैठे रहा और दूसरे ने सीएससी के अंदर घुसकर तारापद महतो पर सामने से गोली चला दी. तारापद महतो गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

गिरफ्तारी के लिए शुरू की गई छापेमारी

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गालूडीह थाना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं. हालांकि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. इस वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि तारापद महतो विधानसभा उपचुनाव के दौरान जेएलकेएम में शामिल हुए थे और चुनाव के बाद एक स्थानीय नेता से उनका विवाद भी हुआ था.

मामले की गहराई से जांच की जा रही है. सभी थानों की पुलिस को हत्यारोपियों की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया गया है. सभी जगहों के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है. छानबीन के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं:- संदीप भगत, डीएसपी