Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

बलौदाबाजार में युवक की निर्मम हत्या, नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार: लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदहीडीह में नशे करने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनखराबे का रूप ले लिया. जिसमें एक युवक की जान चली गई.

नशे की बात पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घटना 10 जनवरी 2026 की शाम करीब 7.15 बजे की है. ग्राम गदहीडीह निवासी धनऊ राम ध्रुव का पुत्र चुम्पेश्वर ध्रुव गांव में मौजूद था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और नशा करने की बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक, पहले बहस तेज हुई, फिर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपियों ने आवेश में आकर चुम्पेश्वर ध्रुव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.

खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा युवक

आरोपियों द्वारा किए गए हमले में चुम्पेश्वर ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

बेटे की हत्या के बाद पिता ने लवन थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया. ग्रामीणों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया.

दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या की वारदात में एक नाबालिग सहित कुल तीन लोग शामिल थे. पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने नशा करने की बात को लेकर विवाद होना और गुस्से में आकर चाकू से हमला करना स्वीकार किया. इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है.

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है. इसके अलावा वारदात के बाद फरार होने में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 CR 9039 को भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए हथियार और वाहन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि मामले में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें.