Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'आयुष्मान' घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; ... Cyber Fraud in Jabalpur: जबलपुर में छात्रा बनी साइबर ठगी का शिकार, 'राजमाता' बनकर ठगों ने ऐंठे लाखों... IPL 2026: काव्या मारन को मिला अभिषेक शर्मा से भी खतरनाक 'धुरंधर'! 45 दिन में मचाया ऐसा कोहराम कि कां... कृतिका-गौरव के रिसेप्शन में मलाइका और हर्ष का 'लुका-छिपी' वाला रोमांस! कैमरों से बचते दिखे रूमर्ड कप... बड़ी खबर: ईरान में 'जख्मी' खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका... सिर्फ तेल नहीं, अब एल्यूमिनियम और खाद भी होंगे महंगे! ईरान-इजरायल जंग से मचेगा ग्लोबल हाहाकार; आपकी ... ईरान युद्ध से भारत के 'स्मार्टफोन मिशन' को झटका! अरबों के निर्यात पर मंडराया संकट; Apple और Samsung ... Samudrik Shastra: पैरों के तलवों से जानें अपना भविष्य, ये चिह्न देते हैं राजा जैसी जिंदगी का संकेत; ... शीशे सा चमकेगा चेहरा और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी! आज ही शुरू करें 'Rainbow Diet', जानें इसे फॉलो क... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय...

भयानक हादसे ने तबाह किया परिवार, युवक की दर्दनाक मौत

हरियाना: होशियारपुर-दसूहा मेन रोड अड्डा कंग माई पर हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान इंद्रजीत (29 साल) पुत्र सोमराज के तौर पर हुई है, जो बेरछा तहसील दसूहा का रहने वाला था और इलाके की एक फैक्टरी में बैल्डिंग का काम करता था। गत रात वह फैक्टरी से काम करके अपनी मोटरसाइकिल नंबर पी. बी. 07 ओ. क्यू. 6645 पर अपने गांव बेरछा लौट रहा था।

जब वे अड्डा कांग माई के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इंद्रजीत हादसे का शिकार हो गया और गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर हरियाना पुलिस स्टेशन के ए.एस.आई. गुरचरण सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि उन्हें कल रात करीब 9 बजे होशियारपुर कंट्रोल रूम से एक्सीडैंट के बारे में कॉल आया था, जिस संबंधी वह घटनास्थल पर पहुंचे और मोटरसाइकल और डैडबॉडी को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की।