Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति... Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र... Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25... MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Di... ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम त... Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लि...

सावधान! जानलेवा साबित हुई कमरे में रखी अंगीठी, दम घुटने से परिवार की बिगड़ी हालत, मासूम ने तोड़ा दम

बिहार के आरा में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार के लिए काल बन गया. जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से बीमार हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन गंभीर रूप से बीमार हो गए. घटना नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव की है, जहां ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया.

मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह उर्फ बंटी सिंह के 12 वर्षीय पुत्र बजरंगी सिंह के रूप में की गई है. वहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों में उसकी मां पूजा सिंह, पिता बंटी सिंह और 9 वर्षीय बहन परिधि सिंह शामिल हैं. मां की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

बंटी सिंह ने बताया कि पूरे परिवार के साथ 27 दिसंबर को बागेश्वर धाम गए थे. काफी अच्छे से पूजा-पाठ भी किया. बेटा बजरंगी धाम पर हर रोज 21 बार परिक्रमा करता था. पूजा खत्म होने के बाद शनिवार की दोपहर सभी लोग अपने घर आ गए थे. ज्यादा ठंड होने के कारण बाजार से 7 किलो इमली की लकड़ी लेकर आया था.

कैसे हुआ हादसा?

बजरंगी सिंह के अनुसार खाना खाने के बाद बोरसी में आग जलाकर सो गए. रात एक बजे के करीब मेरी बेटी परिधि ने कहा कि सीने में दर्द है. दवा देने के बाद उसे सुला दिया. फिर पत्नी कहने लगी कि मेरे दोनों हाथों में काफी दर्द है. मैंने उसके हाथों को दबाया भी था, लेकिन बेटी की तबियत खराब हो रही थी. फिर रात में ही अपने एक दोस्त को फोन कर गाड़ी मंगवाने की बात भी कही थी. इसके बाद मुझे होश नहीं क्या हुआ.

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां सभी लोग बेहोशी की हालत में पाए गए. पुलिस की मदद से सभी को तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बजरंगी सिंह को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, अंगीठी से निकलने वाला धुआं अत्यंत खतरनाक होता है, जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें होती हैं. बंद कमरे में इसका असर जानलेवा हो सकता है.