Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में बोले जत्थेदार गढ़गज, निष्पक्ष जांच की उठाई मा... Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में सबूत सार्वजनिक करें CM और DGP, परगट सिंह की म... पंजाब में 'बदलाव' की आहट! 14 मार्च को अमित शाह की मेगा रैली, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत Punjab Politics: अमित शाह की रैली को लेकर बोले अश्विनी शर्मा, पंजाब की मान सरकार पर साधे तीखे निशाने Double Suicide Case: देवर-भाभी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी जालंधर में काल बनी तेज रफ्तार कार! सड़क पर बरपाया ऐसा कहर कि थम गई एक जिंदगी, मची चीख-पुकार अजब-गजब: दुनिया मनाएगी बाद में, इस गांव में पहले ही जल जाती है होली! जानिए सेमरा गांव की ये रहस्यमयी... पूर्व विधायक पर महिला ने लगाए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप! कोमल जंघेल ने आरोपों को नकारा, कही ये बात रायपुर के मध्य क्षेत्र में रैलियों और प्रदर्शन पर लगा ब्रेक! कमिश्नर का सख्त आदेश- अब नहीं निकलेंगे ... विधानसभा घेरने निकले डुबान प्रभावित किसान! प्रशासन के फूले हाथ-पांव, बीच रास्ते में रोककर दी समझाइश

सेंट्रल जेल फरीदकोट में सरप्राइज चेकिंग, मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी

फरीदकोट: सेंट्रल जेल फरीदकोट में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है। इस बारे में जेल प्रशासन फरीदकोट के सहायक सुपरिंटेंडेंट करमजीत सिंह भुल्लर ने सिटी थाना पुलिस को लिखकर कार्रवाई के लिए भेजा है। जेल प्रशासन के मुताबिक जब जेल गार्ड्स ने जेल के अलग-अलग बैरक और ब्लॉक की सरप्राइज चेकिंग की, तो इस दौरान चार हवालातियों और एक कैदी से 5 मोबाइल फोन बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में सहायक थानेदार गुरपाल सिंह की तरफ से पुलिस स्टेशन सिटी थाना फरीदकोट में हवालाती मनप्रीत सिंह निवासी मोगा जिला, हवालाती बबलू निवासी फरीदकोट जिला, हवालाती गुरदित सिंह निवासी मोगा जिला, हवालाती प्रभजीत सिंह निवासी तरनतारन जिला और कैदी हरप्रीत सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब जिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।