Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

टेंडर खुले बिना ही 90 फीसदी काम..? धमतरी नगर निगम में नियम ताक पर, भ्रष्टाचार का शक गहराया

धमतरी: नगर निगम में एक बार फिर नियमों को ताक पर रखकर काम किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े करीब 50 लाख रुपये के कार्य में टेंडर खुलने से पहले ही ठेकेदार की ओर से अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है. जिससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार का शक गहरा गया है.

क्या है पूरा मामला: दरअसल धमतरी जिले में 10 जनवरी से आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होनी है. इस आयोजन के लिए टेंट, बैरिकेडिंग और लाइटिंग का करीब 50 लाख रुपये का कार्य प्रस्तावित है. नियमों के मुताबिक इस कार्य के लिए टेंडर 7 जनवरी यानी आज खोला जाना है.

90 फीसदी काम पहले ही पूरा: टेंडर खुलने से पहले ही शांति किराया भंडार की ओर से लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. अब सवाल यह उठता है कि बिना टेंडर खुले और बिना कार्य आदेश के किसी ठेकेदार को काम करने की अनुमति कैसे दी गई. आखिर कौन से अधिकारी के आश्वासन पर ठेकेदार ने लाखों रुपये का काम पहले ही कर डाला.

किराया भंड़ार कर्मचारी का जवाब: धमतरी के शांति किराया भंडार के कर्मचारी पप्पू ताम्रकार ने बताया कि 2 हफ्ते से काम चल रहा है. टेंट बैरिकेडिंग का काम हो चुका है. वहीं इस पूरे मामले पर नगर निगम के अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. न ही कोई स्पष्टीकरण, जिससे पूरे प्रकरण पर संदेह और भी गहराता जा रहा है.