Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भरोसे का खूनी अंत! यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या पर मां का फूटा दर्द, किए ऐसे खुलासे कि दंग रह गई... बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार... Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो... GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोप... रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच... छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे... Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा... Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सु...

गिग वर्कर्स के लिए ‘अच्छे दिन’: नए लेबर कोड से मिलेगा न्यूनतम वेतन और ESIC का लाभ, बदलेगी करोड़ों की किस्मत

नए लेबर कोड में पहली बार गिग वर्क, प्लेटफॉर्म वर्क और एग्रीगेटर को विस्तार से बताया गया है. इसमें कोई संदेह नहीं कि नए लेबर कोड देश के करोड़ों असंगठित कामगारों और गिग वर्कर्स को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जो पहले के कानूनों में शामिल नहीं थीं.

इन कानूनों के तहत अब गिग वर्कर्स को भी मुख्यधारा की सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का प्रावधान किया गया है. उन्हें न केवल न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने की बात कही गई है, बल्कि दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ भी प्रदान किए जाएंगे. सरकार के इस कदम से गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स सहित लगभग 40 करोड़ असंगठित कामगारों का बड़ा लाभा मिलेगा. नए लेबर कानून में इन वर्कर्स के लिए एक सामाजिक सुरक्षा कोष बनाए जाने का भी प्रावधान है.

नए कानून में वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभ

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलेगा. इसके लिए केंद्र सरकार समय-समय पर उपयुक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाएं अधिसूचित करेगी, जिनमें शामिल हैं— जीवन और विकलांगता कवर, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य और मातृत्व लाभ, वृद्धावस्था सुरक्षा, क्रेच की सुविधा और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अन्य लाभ के बारे में बताया गया है. नई तकनीक आधारित प्लेटफॉर्म और गिग वर्कर्स को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से जुड़ने का अवसर मिलेगा. ईएसआईसी, ईपीएफओ और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए आधार से जुड़ा एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) दिया जाएगा, जिससे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा. नए लेबर कोड में इस प्रक्रिया के शामिल होने से कामगारों को बहुत बड़ी राहत मिली है. दरअसल, इससे उनका कुछ पैसा जमा होना शुरू हो जाएगा, जो मुश्किल समय में उनके काम आएगा.

गिग वर्कर्स की प्रतिक्रिया

नए ड्राफ्ट पर गिग वर्कर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ वर्कर्स ने सरकार का धन्यवाद किया, जबकि कुछ ने आशंका जताई कि कंपनियां इन प्रावधानों को लागू नहीं करेंगी. कुछ गिग वर्कर्स ने टीवी9 भारतवर्ष को भी धन्यवाद दिया. उनका कहना है कि चैनल ने शुरुआत से उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसका असर अब दिख रहा है. एक गिग वर्कर ने कहा, “हमें न्यूनतम भुगतान मिलना चाहिए. हम दिनभर सड़कों पर खड़े रहते हैं, लेकिन अगर एक भी ऑर्डर नहीं मिलता तो हमें कुछ नहीं मिलता. कम से कम मिनिमम पेमेंट तय होनी चाहिए.” वहीं एक अन्य वर्कर ने कहा, सरकार भले ही ये बातें कह दे, लेकिन हमारी कंपनियां हमें ये सुविधाएं देंगी या नहीं, यह बड़ा सवाल है.

क्या है ‘दस मिनट डिलीवरी’ विवाद

गिग वर्कर्स का कहना है कि ग्रोसरी डिलीवरी के लिए उन्हें केवल दस मिनट का समय दिया जाता है. यदि तय समय में डिलीवरी नहीं होती, तो उनका भुगतान काट लिया जाता है. एक गिग वर्कर ने बताया, “मैं नौ साल से स्विगी के साथ काम कर रहा हूं. कंपनी की इंस्टामार्ट सेवा से ग्रोसरी डिलीवरी होती है, लेकिन दस मिनट में डिलीवरी करना बेहद मुश्किल है. ट्रैफिक, दूरी और अन्य परिस्थितियों में यह समय सीमा कम है. इस पर भी सोचा जाना चाहिए.”

90 दिन काम करने का प्रस्ताव

श्रम मंत्रालय ने ऐप-बेस्ड डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर और फ्रीलांसर जैसे अस्थायी वर्कर्स (गिग वर्कर) को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए साल भर में कम-से-कम 90 दिन काम करने का प्रस्ताव रखा है. सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत बनाए गए नए मसौदा नियमों में यह प्रस्ताव रखा गया है. यह मसौदा 31 दिसंबर को जारी किया गया है और इस पर हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं. अभी इस मसौदे पर काम ही चल रहा है. सुझाव आने के बाद इसे फाइनल टच दिया जाएगा.