Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के पूर्व सीएम चंपई सोरेन: हेमंत सरकार पर साधा निशाना, JPSC-JSSC धांधली की... रांची में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन पर खूनी झड़प: 3 एफआईआर दर्ज, 14 नामजद आरोपियों पर एक्शन फर्जी ट्रांसफर कांड: BMO की शिकायत पर पलारी पुलिस का कड़ा एक्शन, करण देवांगन समेत 4 के खिलाफ गंभीर ध... धमतरी के मगरलोड में जमीन फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: मृतक की जमीन बेचकर ₹40 लाख ठगने वाले 2 गिरफ्तार बलौदाबाजार-भाटापारा में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया सकारात्... बिलासपुर में फरिश्ते बने तीन युवक: उफनती लीलागर नदी में बाइक समेत बहे दो दोस्तों की बचाई जान, बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा का सावन उत्सव: बारिश में झूमीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पारंपरिक खेल... कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से ... खैरागढ़ में कोटवारों का हल्लाबोल: बेमियादी हड़ताल शुरू, वंशानुगत नियुक्ति और ड्यूटी व्यवस्था पर प्रश... बंदूक छोड़ हाथों में थामी राखी: कांकेर पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बनाईं 700 से ज्य...

तेजस्वी यादव का BJP पर तीखा हमला: बोले— ‘रेखा आर्य के पति का बयान दिखाता है भाजपा की विषैली सोच’

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कई दिनों के लंबे अंतराल के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सीधे-सीधे हमला करते हुए कहा है कि महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच हमेशा विषैली रही है. हालांकि इस मामले पर बीजेपी पहले ही अपनी नाराजगी जता चुकी है, लेकिन आरजेडी हमलावर बनी हुई है.

दरअसल, तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल पर उस राजनीतिक मामले का जिक्र किया, जहां उत्तराखंड से लेकर बिहार तक राजनीतिक तापमान गर्म है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार चल रहा है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू यह कहते दिख रहे हैं, क्या तुम बुढ़ापे में शादी करोगे? अगर शादी नहीं हो पा रहे हो तो हम बिहार से लड़की ले आएंगे, वहां 2025 हजार रुपए में मिल जाएगी. अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान वह यह भी कहते हैं, मेरे साथ चलो, तुम्हारी शादी करवा देंगे.

‘बीजेपी की महिलाओं के प्रति ऐसी ही सोच रही’

तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला करते कहा, “बीजेपी नेता कह रहे हैं कि 10 हजार में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से 20-25 हजार में लड़की ले आएंगे. भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति सदा से ही ऐसी विषैली सोच रही है.” इस कथित टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति में यह मुद्दा एकदम गरमा गया है.

उत्तराखंड के मंत्री के पति की बिहार की महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर बिहार राज्य महिला आयोग (बीएसडब्ल्यूसी) ने स्वतः संज्ञान भी लिया. आयोग ने कल ही कहा कि वह गिरधारी लाल साहू को बिहार की महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नोटिस भेजेगा.

अपने बयान पर माफी मांगे साहूः बीएसडब्ल्यूसी

बीएसडब्ल्यूसी की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा, उनकी टिप्पणी बेहद निंदनीय है. यह उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है. उनकी पत्नी उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं, ऐसे में वह महिलाओं के बारे में इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए. महिला आयोग ने उनसे बिना शर्त माफी मांगने के लिए नोटिस भेजने का निर्णय लिया है.

दूसरी ओर, कांग्रेस की बिहार यूनिट के अध्यक्ष राजेश राम ने इसे बेहद शर्मनाक और घृणित बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा बिहार की बेटियों को लेकर इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है और बीजेपी को अविलंब बिहार की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए.