Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

अमेरिका का वेनेजुएला पर भीषण हवाई हमला: रक्षा मंत्री का घर और मिलिट्री बेस तबाह, बढ़ा महायुद्ध का खतरा

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है. अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक किया है. काराकास में नेवीबेस पर हमला किया गया है. पेंटागन ने नेवीबेस को निशाना बनाया. शनिवार तड़के करीब 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज सुनी गई. शहर में धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं. Sky News Arabia ने दावा किया है कि वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया है.

सीएनएन की एक टीम ने शनिवार रात वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई धमाके होते हुए देखे. पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ. सीएनएन की संवाददाता ओसमारी हर्नांडेज ने कहा, एक धमाका इतना जोरदार था कि मेरी खिड़की तक हिल गई. धमाकों के बाद काराकास के कई इलाकों में बिजली चली गई. साथ ही कई विमान उड़ते भी देखे गए हैं.

लोग अपने घरों से बाहर आए

वेनेजुएला सरकार ने इस घटना पर तुरंत कोई बयान नहीं दिया है. धमाकों की आवाज सुनते ही शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए. काराकास के अलग-अलग हिस्सों से दूर-दूर तक लोगों की मौजूदगी देखी गई.

लंबे समय से चल रहा US के साथ तनाव

इस समय अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमले भी हो सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कई नावों पर भी हमले किए, जिन पर ड्रग तस्करी का आरोप था. अमेरिकी सेना की जानकारी के अनुसार इस समुद्री अभियान में अब तक कम से कम 30 हमलों में 107 लोग मारे जा चुके हैं.

ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वेनेजुएला में जमीनी कार्रवाई भी हो सकती है, ताकि मादुरो को सत्ता छोड़ने के लिए दबाव डाला जा सके और इसके लिए उन्होंने सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं.

हालांकि, मादुरो ने किसी भी तरह के अपराध से जुड़ाव को पूरी तरह खारिज किया है. उनका कहना है कि अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाकर वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार और खनिज संसाधनों तक पहुंच चाहता है.

ट्रंप ने दी थी चेतावनी

इस अटैक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार वेनेजुएला को चेतावनी दी है कि अमेरिका वेनेजुएला में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ नई कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. अक्टूबर में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के अंदर काम करने की अनुमति दे दी है, ताकि वहां से होने वाली अवैध ड्रग तस्करी और प्रवासियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके.

सीएनएन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.

अमेरिका का क्या है आरोप?

ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि मादुरो एक ड्रग कार्टेल चलाते हैं. अमेरिका ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है. मादुरो ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उनका कहना है कि वो नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल नहीं हैं और अमेरिका असल में उनकी सरकार गिराना चाहता है, क्योंकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है.

कई हफ्तों से ट्रंप इस इलाके में ड्रग कार्टेल के खिलाफ जमीनी हमलों की धमकी दे रहे थे और कह रहे थे कि ये जल्द शुरू होंगे.