Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...

नोएडा पुलिस का ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’: नशे में जो नहीं पा रहे थे पैर, पुलिस ने उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर पहुंचाया जेल

नए साल की रात नोएडा में जश्न के साथ-साथ हुड़दंग और नशाखोरी के कई मामले सामने आए. खासतौर पर गार्डन गैलेरिया मॉल और उसके आसपास के इलाकों में शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की और 1 दर्जन युवकों को हिरासत में लिया. जिसके बाद उन सभी को सख्त हिदायत देकर कानूनी कार्रवाई करने के बाद थाने से छोड़ दिया.

नशे में धुत युवक कोई लड़खड़ाता, तो कोई व्हीलचेयर पर पहुंचा थाने

गार्डन गैलेरिया मॉल के पब और बार से बाहर निकलते ही कुछ लड़कियां और लड़के नशे की हालत में सड़क पर हुड़दंग करते नजर आए. कई युवक इतने नशे में थे कि वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ युवकों को संभालकर चौकी तक लाया गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि कुछ युवकों को पुलिस व्हीलचेयर पर बैठाकर थाने लेकर आई.

इनकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस को मारपीट तेज आवाज में गाली-गलौज और सड़क पर हंगामा करने की शिकायतें भी मिली. सेक्टर-39 क्षेत्र में नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए. इसके अलावा, कुछ युवकों द्वारा व्हीलिंग और स्टंट करने की कोशिश की गई, जिन्हें मौके पर ही रोक लिया गया.

पुलिस ने किए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नए साल की रात शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता थी. नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन फिर भी कुछ लड़के और लड़कियां नए साल के जश्न में पब मॉल के बाहर नशे में धुत नजर आए, जिनको सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए उनके घर तक पहुंचाया गया साथ ही सड़कों पर कुछ हुड़दंग करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करके थाने से छोड़ दिया गया.

नियमों के दायरे में मनाएं जश्न

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जश्न जरूर मनाएं, लेकिन कानून और नियमों का पालन करें. शराब पीकर वाहन न चलाएं और किसी भी तरह के हुड़दंग से बचें, ताकि नए साल की खुशियां किसी हादसे या कार्रवाई में न बदलें.