Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30...

शुभेंदु अधिकारी का हुंकार: “महिला सुरक्षा के नाम पर जीरो है TMC सरकार, अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया”

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बीच बीजेपी ने सूबे में महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिले में दिनदहाड़े एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों को बांस की लाठियों से बेरहमी से पीटा गया.

‘बंगाल में कोई महिला सुरक्षित नहीं’

बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कोई महिला सुरक्षित नहीं है!!!. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग उपविभाग के बसंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से परेशान करने वाले दृश्य‘. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को पता है उन्हें ऐसे घृणित कृत्य के लिए कोई सजा नहीं मिलेगी या कानून-प्रवर्तन एजेंसियां उन्हें छोड़ देंगी, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण उन्हें कुछ विशेषाधिकार प्राप्त हैं.

‘आरोपियों को कानून का डर नहीं’

नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया हैजिसको लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो अपने आप सबकुछ बयां करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बिना कानून का भय महसूस किए ऐसे कृत्य कर रहे हैं क्योंकि व सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति निष्ठावान हैं.

‘महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा’

इसके आगे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चाहे विवाद कुछ भी हो, यह देखकर आश्चर्यजनक होता है कि ऐसे लोग दिनदहाड़े महिलाओं को पीटते हैं और उनके मन में कानून का कोई भय नहीं है, मानो उन्हें पता हो कि उन्हें इसके लिए कोई सजा नहीं मिलेगी और वो बच निकलेंगे. इसके साथ ही अधिकारी ने ये भी कहा किपश्चिम बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस महिला विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकना होगा.