Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

यमुनानगर में स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, 60 लाख का नुकसान

यमुनानगर: यमुनानगर में बुधवार को स्पेयर पार्ट्स गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ देर में गोदाम में पड़ा पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गोदाम के मालिक आशीष ने बताया कि वह लंबे समय से पुराने स्पेयर पार्ट्स का काम करते हैं। जगाधरी में उनका एक गोदाम है। आशीष ने बताया कि बुधवार को गोदाम में अचानक आग लग गई। चौकीदार ने देखा तो उसने फोन पर हमें सूचना दी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची

आशीष ने बताया कि मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया।

आग से करीब 60 लाख रूपये का नुकसान

आशीष ने बताया कि इस गोदाम में गाड़ियों के पुराने स्पेयर पार्ट्स पड़े हुए थे। आग ने सबकुछ जलाकर राख कर दिया। आशीष ने बताया कि इस आग से उन्हें करीब 60 लाख रूपये का नुकसान हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण बताया जा रहा है।