Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर गहराया शिकंजा! CID ने पूर्व अध्यक्ष को भेजा समन, जानें किन सवालों क... धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED की गाज! झरिया, केंदुआ और लोयाबाद में रेड, महिलाओं ने किया विरोध रांची में लागू हुआ रोड ग्रेडिंग सिस्टम! 4 श्रेणियों में बटेंगी सड़कें, कांके और रातू रोड बनेंगे मॉडल... झारखंड में गढ़वा से प्रवेश करेगी बीजेपी की 'समरसता संकल्प यात्रा'; पलामू में बाबूलाल मरांडी ने खोला ... हजारीबाग के लोगों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव शु... झारखंड में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की डेडलाइन बढ़ाने से चुनाव आयोग का इनकार! CEO के. रवि कुमार ने खारिज... 'सीएम हेमंत सोरेन छोड़ें गृह विभाग, तैनात हो स्थायी DGP'; पलामू में पूर्व मंत्री KN त्रिपाठी का बड़ा... सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199...

हांसी को मिला पहला डीसी, इस IAS अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, 22 दिसंबर को बना था 23वां नया जिला

चंडीगढ़ : हरियाणा के नए बने 23वें जिले हांसी में प्रशासनिक ढांचा तैयार होता दिखने लगा है। राज्य सरकार ने 2016 बैच के IAS अधिकारी राहुल नरवाल को हांसी का पहला उपायुक्त (DC) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। राहुल नरवाल इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव और कॉनफेड के प्रबंध निदेशक पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 दिसंबर को हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 22 दिसंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में हिसार जिले की सीमाओं में संशोधन करते हुए हांसी और नारनौंद उपमंडलों को मिलाकर हांसी जिला गठित करने का आदेश जारी किया गया है।