Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चेहरे पर बार-बार निकलते हैं मुंहासे? रोजमर्रा की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं पिंपल्स की समस्या नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचा... महाराष्ट्र में महामंडलों के बंटवारे पर महायुति की अहम बैठक: विधायकों की संख्या तय करेगी फॉर्मूला, DP... आदिवासी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी और BJP आमने-सामने: फडणवीस को लिखा पत्र, बीजेपी बोली- 'कांग्... जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन पर भारी बवाल: NSUI और SFI का प्रदर्शन, स्पॉट एडमिशन में धांधली का... टीएमसी में बागियों की घर वापसी: अमदंगा विधायक कासिम सिद्दीकी लौटे ममता खेमे में, बोले- 'दीदी के नाम ... यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' गेम देखकर मेरठ से लापता हुए दो बच्चे: ईंट भट्ठे पर 24 घंटे छिपने का लिया थ... स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका, दिया बड... मऊगंज के अलहौवा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल...

लातेहार के तुबेद कोलियरी में अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मी

लातेहार: जिले के तुबेद कोलियरी में बीती रात दहशत मचाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाई. हालांकि इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड के एक आपराधिक गिरोह के सरगना ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

फायरिंग के बाद भागने में कामयाब हुए अपराधी

दरअसल, बीती रात एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी कोलयरी के काटा घर के पास पहुंचे थे. इस दौरान अपराधियों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की और वहां से भाग गए. फायरिंग की आवाज सुनते ही कोलयरी के सुरक्षा कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तब तक दोनों अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कोलियरी की ओर जाने वाली सड़कों में नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू की गई. हालांकि इस दौरान अपराधियों के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला.

टुबेड कोलियरी में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है. गोलीबारी करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा:- अरविंद कुमार, डीएसपी

आपराधिक गिरोह ने ली घटना की जिम्मेदारी

इधर, सोशल मीडिया में एक विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्र में सक्रिय एक आपराधिक गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी ली है. इस विज्ञप्ति के माध्यम से आपराधिक गिरोह ने कोयला परिवहन और खनन कार्य करने वाली कंपनी के प्रबंधक को रंगदारी के लिए धमकी भी दी थी. अपराधियों ने इस दौरान एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें गोली चलने की आवाज आ रही है.