Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की नई राजनीतिक पीढ़ी का क्रांतिकारी उदय OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस'

Jalandhar में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का आगाज, 8 जनवरी को इस इलाके में बनेंगे कार्ड

आदमपुर : पंजाब सरकार ने नए साल में राज्य के सभी नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पंजाब के सभी नागरिकों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और वे सभी सरकारी अस्पतालों और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

ब्लॉक आदमपुर में 8 जनवरी से लाभपात्रियों के बीमा कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना के सफल क्रियान्वयन और नागरिकों को योजना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के उद्देश्य से सी.एच.सी. आदमपुर में आशा वर्कर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के दिशा-निर्देश और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप सिंह की देखरेख में आशा वर्कर्स को योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एस.एम.ओ. डॉ. कुलदीप सिंह ने बैठक में बताया कि इस योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए हर गांव में कैंप लगाए जाएंगे और यह कार्ड गांव में चल रहे कॉमन सर्विस सैंटर पर बनाए जाएंगे। आशा वर्कर्स को निर्देश दिया गया कि वे नागरिकों को इस योजना के बारे में जागरूक करें इस दौरान डॉ. हरप्रीत सिंह और बी.ई.ई. चंदन मिश्रा भी उपस्थित थे।