Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

धार्मिक-समारोह में शबद गायन को लेकर बोले जसबीर जस्सी, लोगों से की अपील

मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने एक वीडियो संदेश जारी कर श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता और जत्थेदार साहिब के फैसलों के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को आपसी विवादों से बचना चाहिए, क्योंकि आंतरिक मतभेदों से धर्म विरोधी ताकतों को फायदा मिलता है। जस्सी ने संगत से अपील की कि जत्थेदार साहिब के खिलाफ या पक्ष में सार्वजनिक बयानबाजी न करें। उन्होंने साफ कहा कि वह गुरु ग्रंथ साहिब जी से कभी अलग नहीं हो सकते।

उन्होंने रागी भाई हरजिंदर सिंह श्रीनगरवाले का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे बच्चों को गुरबानी से जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां सिख परंपराओं और गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं की रक्षा के उद्देश्य से थी।

बता दें कि यह पूरा विवाद गुरदासपुर जिले में आयोजित एक गुरमत समागम के दौरान हुए कीर्तन से जुड़ा है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने सिख कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार केवल पूर्ण सिख को ही गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में कीर्तन करने का अधिकार है और परंपराओं का पालन अनिवार्य है।