Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

क्या है ये ‘SIM Box’ तकनीक जिससे खाली हो रहे हैं बैंक खाते? ठगों का नया और खतरनाक हथियार!

फ्रॉड करने वाले नए-नए तरीकों के साथ आते हैं और देखते ही देखते आपके मेहनत की कमाई उड़ा ले जाते हैं. अब हाल ही में एक नए SIM Box Scam का पता चला है कि जो लोगों को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहा है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने हाल ही में नोएडा, दिल्ली और चंडीगढ़ में SIM बॉक्स डिवाइस चलाने वाले एक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इन छापेमारी में बड़े पैमाने पर फिशिंग ऑपरेशन का पता चला, जिसमें 21,000 से ज्यादा गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए SIM कार्ड ज़ब्त किए गए हैं.

क्या है SIM Box Scam?

SIM बॉक्स एक ऐसी डिवाइस है जिसे एक साथ सैकड़ों SIM कार्ड रखने के लिए डिजाइन किया गया है. ठगी करने वाले इसका इस्तेमाल इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल दिखाने के लिए करते हैं, जिससे टेलीकॉम चार्ज और नियमों से बचा जा सके. SIM बॉक्स का इस्तेमाल बल्क SMS मैसेज भेजने के लिए किया जाता है, जिनमें फिशिंग लिंक, फर्जी लोन ऑफर और धोखेबाज़ी वाली इन्वेस्टमेंट स्कीम होती है.

SIM बॉक्स स्कैम कैसे काम करता है?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कैम तब शुरू होता है जब अपराधी नकली पहचान का इस्तेमाल कर हजारों SIM कार्ड खरीदते हैं. इन SIM कार्ड्स को सर्वर और डोंगल से जुड़े SIM बॉक्स में डाला जाता है. इसके बाद ये सिस्टम रोजाना लाखों SMS भेजता है और कुछ लोग गलती से मैलिशियस (खतरनाक) लिंक पर क्लिक कर बैठते हैं. CBI जांच में पता चला कि विदेशी साइबर क्रिमिनल्स भी भारतीय नागरिकों को धोखा देने के लिए इन सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे यह स्कैम एक इंटरनेशनल खतरा बन गया है.

किस तरह से हो सकता है नुकसान

  • फाइनेंशियल फ्रॉड
  • आईडी थेफ्ट

बचने का रास्ता

  • टेक्स्ट मैसेज में मौजूद लिंक पर क्लिक करने से बचें, ठगी करने वाले लालच देकर लिंक पर क्लिक करवाते हैं.
  • हमेशा भेजने वाले का कॉन्टैक्ट नंबर वेरिफाई करें क्योंकि धोखाधड़ी वाले SMS अक्सर रैंडम और अजीब नंबरों से आते हैं.