Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की 'तानाशाही' पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीख... MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ... Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे...

चांदी की चाल ने उड़ाए होश! 31,500 की ऐतिहासिक गिरावट के बाद फिर संभले दाम, जानें अब क्या है नया रेट

मंगलवार को चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि चांदी की कीमतें सोमवार को रिकॉर्ड हाई से करीब 30 हजार रुपए गिरकर बंद हुई थी. जोकि बीते कुछ सालों में चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. वहीं मंगलवार को सुबह चांदी की कीमतों में 12 हजार रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. वैसे चांदी की कीमत अभी भी रिकॉर्ड हाई से करीब 20 हजार रुपए कम पर कारोबार कर रही है. जानकारों की मानें तो एक दिन में बड़ी गिरावट देखने के बाद निवेशकों में एक बार फिर से चांदी में निवेश करने का जोश देखने को मिल रहा है. एक दिन पहले चांदी ने पहली बार 2.50 लाख रुपए का लेवल पार किया था. जिसके बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी थी. वैसे जानकारों का कहना है कि चांदी की कीमतें अगले कुछ हफ्तों में 2.75 लाख रुपए के लेवल पर पहुंच सकती हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर चांदी और सोने की कीमतें किस लेवल पर कारोबार कर रही हैं.

चांदी की कीमतों में इजाफा

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत 12,478 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 2,36,907 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. वैसे सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चांदी 9,053 रुपए की तेजी के साथ 2,33,482 रुपए पर कारोबार कर रही है. वैसे एक दिन पहले चांदी के दाम बड़ी गिरावट के साथ 2,24,429 रुपए पर बंद हुए थे. उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 2,31,100 रुपए पर ओपन हुई थी.

जब रिकॉर्ड लेवल से गिरे 30 हजार रुपए दाम

सोमवार को चांदी की कीमतें पहली बार 2.50 लाख रुपए के लेवल को पार करते हुए 2,54,174 रुपए के साथ नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी. उसके बाद निवेशकों ने ऐसी प्रॉफिट बंकिंग शुरू की कि बाजार बंद होने तक चांदी की कीमतें 2.25 लाख रुपए से नीचे आ गई. इसका मतलब है कि चांदी के दाम अपने रिकॉर्ड लेवल से 29,745 रुपए कम होकर बंद हुई. जिसे बीते कुछ सालों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है. जानकारों की मानें तो इस गिरावट का प्रमुख कारण ट्रंप और जेलेंस्की के बीच पीस वार्ता भी शुरू होना है. वैसे अगले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.

सोने की कीमत में भी इजाफा

वहीं मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सोना 733 रुपए की तेजी के साथ 1,35,675 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वैसे सोने की कीमत कारोबारी सत्र के दौरान 1,36,044 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया. एक दिन पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और दाम 1,34,942 रुपए पर बंद हुए थे. सोने की कीमत में सोमवार को 4,931 रुपए की गिरावट देखी गई थी. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है.