Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

चुनावी माहौल में प्याज के आंसू नहीं लाना चाहती सरकार

नासिक से खास परिवहन ट्रेनों का संचालन प्रारंभ

कांदा एक्सप्रेस नाम रखा गया है इनका

सभी महानगरों तक होगी प्याज आपूर्ति

कीमतों में बढ़ोत्तरी से परेशान सरकार

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः देशभर में प्याज के खुदरा दामों में आई भारी तेजी के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए नासिक से विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कांदा एक्सप्रेस नाम की यह ट्रेन प्याज उत्पादन के मुख्य केंद्र लासलगांव से देश के प्रमुख महानगरों तक आपूर्ति पहुंचाएगी। उपभोक्ता मामले मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 59 प्रतिशत बढ़कर 43.53 रुपये प्रति किलो और थोक मूल्य 68 प्रतिशत बढ़कर 35.58 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में भाव 55 से 60 रुपये तथा कई स्थानों पर 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

बाजार में स्थिरता लाने और उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से कांदा एक्सप्रेस के माध्यम से 800 मीट्रिक टन प्याज पांच मुख्य शहरों—चेन्नई, मदुरै, दिल्ली, एर्नाकुलम और गुवाहाटी—भेजा जा रहा है। हालांकि, तकनीकी कारणों से पहली ट्रेन की रवानगी में कुछ समय की देरी दर्ज की गई है। यह प्याज सीधे खुले बाजार के बजाय एनसीसीएफ, नाफेड और केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स के जरिए उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा।