Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल;... इंदौर में 'महामुकाबला'! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली क... Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर ब... सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली ब... Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यो... "नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं"—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के न... MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की... ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू! बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, 24 घंटे में दूसरी बार दहला दुबई; खा... दुनियाभर में तेल संकट की आहट! ईरान ने 'होर्मुज' के लिए रखी नई शर्त; अब डॉलर नहीं, इस करेंसी में होगा... होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत का 'शक्ति प्रदर्शन'! युद्ध के बीच 'आईएनएस शिवालिक' की एंट्री; स्टैंडबाय ...

पंजाब में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अमृतसर एयरपोर्ट से कई Flights रद्द

अमृतसर: पंजाब इस समय घने कोहरे और शीत लहर की चपेट में है। इसका असर न सिर्फ सड़क यातायात बल्कि हवाई यातायात पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। आज पंजाब के कई जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। मौसम विभाग ने सुबह और रात दोनों समय के लिए कोहरा और शीत लहर को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुबह 7:15 बजे जयपुर, 7:30 बजे बेंगलुरु और 7:55 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा कई फ्लाइटें देरी से संचालित हुईं। दिल्ली से आने वाली 5:45 बजे की फ्लाइट 7:31 बजे रवाना हुई, जबकि लखनऊ से आने वाली 5:55 बजे की फ्लाइट 7:13 बजे रवाना हुई।वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की बर्मिंघम से आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय 11:55 बजे की बजाय 12:17 बजे लैंड करेगी।

आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) सहित कई जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार भी जताए गए हैं।