Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, नववर्ष में निकाली जाएंगी नौकरियां, लक्ष्य 2 लाख युवा को रोजगार

खरखौदा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह यहां विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खरखौदा में कूड़े के निपटान के लिए 8.37 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट स्थापित करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि नववर्ष पर पुलिस सहित अन्य विभागों में युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकाली जाएंगी। सरकार का लक्ष्य 2 लाख युवाओं को रोजगार देना है, जिनमें से अब तक 34,000 युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है।

सी. एम. सैनी ने बताया कि बीते 11 वर्षों में खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 2,081 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। आई. एम.टी. खरखौदा में मारुति सुजुकी द्वारा 18,000 करोड़ रुपए और सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 2,000 करोड़ रुपए का निवेश कर क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। ऐतिहासिक उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहा योजनाएं लागू की हैं। लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, आयुष्मान-चिरायु योजना, पेपर लैस रजिस्ट्रेशन, आवास योजनाएं और एम.एस.पी. पर फसल खरीद जैसी योजनाओं से हरियाणा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विकास रैली में सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने का श्रेय खरखौदा, गोहाना और आसपास के क्षेत्रों की जनता को जाता है, जिन्होंने केवल वोट ही नहीं बल्कि सकारात्मक माहौल बनाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा बहुत कम समय में संकल्प पत्र में शामिल वायदों को पूरा कर दिखाया है, जिनमें बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2100 रुपए की सहायता तथा 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना जैसे जनकल्याणकारी निर्णय शामिल हैं। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने सोहटी के उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।