Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US Oil Export: दुनिया के तेल बाजार पर फिर होगा अमेरिका का कब्जा, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ब... Electricity Saving Tips: सरकार के इन 5 सुझावों से आधा हो जाएगा बिजली का बिल, हर महीने होगी मोटी बचत Foot Care Tips: पैरों का कालापन और ड्राईनेस दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जिद्दी टैनिंग से मिलेगा छुटक... Women's Reservation Bill: वोटिंग के दौरान संसद में मौजूद रहेंगे TMC के 20 सांसद, बोले- "हम महिला आरक... 'अब प्रेमी से मिलकर दिखाओ': पत्नी का कुल्हाड़ी से काटा पैर, फिर कटा हुआ हिस्सा लेकर थाने पहुंचा पति;... Jamiat Meeting: जमीयत कार्यकारिणी की बैठक शुरू, UCC और वक्फ संशोधन जैसे अहम मुद्दों पर लिए जाएंगे बड... खूनी संघर्ष: शराब माफिया ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल; जवाब में लोगों ने घर और वाहनों में लगाई आग... Noida Foundation Day 2026: 50 साल का हुआ नोएडा, गांव से ग्लोबल सिटी बनने तक के सफर की पूरी कहानी Punjab Rail Roko: पंजाब में आज 3 घंटे का 'रेल रोको' आंदोलन, जानें किन मांगों को लेकर फिर ट्रैक पर उत... Who is Sitaram Baba? कौन हैं सीताराम बाबा, जिन्होंने बीजेपी विधायक को जड़े मुक्के और दिया धक्का; जान...

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर से आग भड़की

न्याय की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन और तनाव

राष्ट्रीय खबर

देहरादूनः उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की आंच अभी भी ठंडी नहीं हुई है। मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पौड़ी गढ़वाल स्थित वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह वही रिजॉर्ट है जहाँ अंकिता कार्यरत थी और जहाँ से उसकी हत्या की साजिश जुड़ी हुई है।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तब तीखी नोकझोंक हुई जब पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने से भीड़ को रोका। लोग लगातार दोषियों को फांसी दो के नारे लगा रहे थे और मामले में कथित वीआईपी अपराधी को बचाने के प्रयासों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।

संघर्ष समिति के संयोजक लुशुन टोडरिया और मोहित डिमरी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार शुरू से ही प्रभावशाली लोगों को संरक्षण देने की कोशिश कर रही है। टोडरिया ने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता और मुख्य दोषियों को फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाया जाता, तब तक यह आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि पुलिस बल का उपयोग करके जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इसी क्रम में आगामी 30 दिसंबर को देहरादून में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच अब सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें राज्य की मौजूदा जांच प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। अंकिता के माता-पिता भी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जिससे आम जनता में गहरा रोष है। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी रिजॉर्ट के मुख्य गेट तक पहुँचने की कोशिश करते रहे, जिससे दिन भर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।