Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल में मंडप से उठा 'इल्लीगल गैंग' का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी क... BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर', राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान; इस युव... अहान पांडे का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! 'सैयारा' के बाद हाथ लगीं 2 और बड़ी फिल्में; चंकी पांडे के भतीजे न... अमेरिका में ईरान के '750 जासूस' एक्टिव! स्लीपर सेल के निशाने पर कौन? खुफिया रिपोर्ट के खुलासे से हड़क... दुनिया पर 'डिजिटल युद्ध' का खतरा! ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष के बीच महा-साइबर अटैक; इंटरनेट ठप, कई म... ईरान युद्ध की आंच में भारत की रसोई! क्यों थम गई एलपीजी की सप्लाई और कौन है दुनिया का असली 'गैस बादशा... पायरेसी माफिया पर बड़ी स्ट्राइक! Telegram को सरकार का सख्त अल्टीमेटम— "हटाएं अवैध कंटेंट, वरना खैर न... पापमोचनी एकादशी 2026: व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और वर्जित... Eid Fashion 2026: इस ईद 'फर्शी सलवार' ने लूटी महफिल! नवाबों के दौर की इस ड्रेस की बाजार में भारी डिम... Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ...

Ludhiana में दिन दिहाड़े वारदात, आंख झपकते ही बुजुर्ग महिला से Snatching, इलाके में दहशत

लुधियाना: लुधियाना में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पलक झपकते ही बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग हो गई। बताया जा रहा है कि, घर के बाहर बैठी 2 बुजुर्ग महिलाओं को आंख झपकते ही निशाना बनाकर नकाबपोश लुटेरे सोने की बालियां झपट ले गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक सवार बदमाश बेखौफ अंदाज में लूट कर फरार होते दिख रहे हैं।

घटना 22 दिसंबर की शाम लुधियाना के राहों रोड स्थित अमरजीत कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक, 2 बुजुर्ग महिलाएं अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार 2 नकाबपोश युवक गली में दाखिल हुए। बाइक रोकते ही पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सीधे 76 वर्षीय रोपा देवी के पास पहुंच गया। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पातीं, आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके कानों की सोने की बालियां खींच लीं और साथी के साथ बाइक पर बैठकर तेज रफ्तार में फरार हो गया।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि पूरी वारदात कुछ ही सेकेंड में अंजाम दी गई। लुटेरे न तो हिचकिचाए और न ही किसी डर के संकेत नजर आए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन दिहाड़े इस तरह की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और झपटमारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।