Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

Jharkhand News: डीजे पाबंदी के खिलाफ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष ने लाउडस्पीकर और अज़ान का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा

रांचीः बजट सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा परिसर में हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक और प्रशासनिक कारवाई का मुद्दा छाया रहा. जिला प्रशासन द्वारा डीजे को जब्त किए जाने के विरोध में भाजपा विधायक सरकार विरोधी नारे लगाते नजर आए. इस दौरान किसानों के धान खरीद और सरकारी राशन के वितरण में बड़े पैमाने पर हो रही अनियमितता को लेकर भाजपा विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि सरकार जान-बूझकर मार्च महीने तक धान की खरीद का समय सीमा रखती है, जिससे बिचौलिए लाभान्वित हो सके. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा फर्जी तरीके से किसानों के नाम पर धान खरीद का मामला पिछले दिनों प्रकाश में आया. इसके बावजूद भी सरकार नहीं चेती और मार्च महीने तक इस बिचौलिए के लिए जारी रखा.

लाउडस्पीकर से अजान सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्या नहीं करता उल्लंघन- बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को हर दिन लाउडस्पीकर के जरिए सुबह 4:30 बजे होनेवाले अजान से परहेज नहीं है. वहीं रामनवमी जैसे त्योहार में बजने वाले डीजे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जब्त किया जा रहा है जबकि कोर्ट ने स्पष्ट रुप से कहा है कि रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजेगा. उन्होंने कहा कि इसी से सरकार की मानसिकता का पता चलता है कि वह किस तरह से भेदभाव कर रही है.

वहीं भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि रामनवमी का त्यौहार हरसोलश के साथ झारखंड में मनाया जाता है ऐसे में यदि गाजा बाजा के साथ लोग नहीं से मनाएंगे तो आखिर कैसे मनाएंगे प्रशासन को चाहिए कि डीजे की अनुमति दे और इसे ना रोके.भाजपा विधायक पूर्णिमा दास ने सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए सदर में विभाग के मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक जोर-जोर से बोलने लगते हैं. जब भी यह जोर से बोलते हैं इसका मतलब है कि यह आपकी कमी को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. आज हालात यह है कि राशन दुकान में किरोसिन तेल की बात छोड़िए चीनी, नमक जैसे जरूरी चीज नहीं मिल रही है, जो अनाज दिए जा रहे हैं उसमें भी गड़बड़ियां हैं जब यह सवाल उठाया जाता है तो सरकार के अधिकारी और मंत्री सुनने को तैयार नहीं होते हैं.