Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, इन 6 शहरों में तापमान 36°C के पार; 14 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़: हरियाणा में मार्च के मध्य में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो औसत अधिकतम तापमान से करीब 7.5 डिग्री ज्यादा है. आमतौर पर मार्च महीने में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस समय कई शहरों में पारा 34 से 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

रात के तापमान में हल्की गिरावट: हालांकि प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.6 डिग्री की गिरावट आई है, फिर भी यह सामान्य से लगभग 5.1 डिग्री ज्यादा है. आम तौर पर मार्च में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास होता है, लेकिन इस समय कई जिलों में रात का तापमान 16 से 17 डिग्री के करीब बना हुआ है.

कई शहरों में 35 डिग्री पार: बुधवार को प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार में 36.4 डिग्री, नूंह में 36.9 डिग्री, भिवानी में 35.5 डिग्री और गुरुग्राम में 35.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. कई अन्य शहरों में भी पारा 34 से 35 डिग्री के बीच बना रहा. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोनीपत में सबसे कम 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि करनाल में 14.8 डिग्री और जींद में 15.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ.

14 मार्च से बदल सकता है मौसम का मिजाज: मौसम वैज्ञानिक की मानें तो दो दिन यानी 12 और 13 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. इसके बाद 14 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दिन फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 15 मार्च को यह मौसम गतिविधि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत तक पहुंच सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.