लुधियाना : स्पेशल सैल की टीम ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को काबू कर लिया। कुलिस ने आरोपियों से 25 मोबाइल, 2 दातार, 3 मोटरसाइकिल बरामद किए है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टिब्बा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राज कुमार उफ्र राजा, अब्दुल कलाम व संदीप कुमार के रूप में की है । पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है । ए.डी.सी.पी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि स्पेशल सेल के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम थाना टिब्बा के इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी इलाके में वारदातों को अंजाम देते है और अन्य वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है । कार्रवाई करते हुए टीम ने उक्त आरोपियों को काबू कर लिया । आरोपियो को रिमांड पर लेकर पूछताछ करते हुए भी चोरी के वाहन बरामद किए गए है । आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है । आरोपियेां से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल किन लोगों को बेचते थे और चोरी के वाहन कहां ठिकाने लगाते थे । आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है और वारदातों को लेकर पता लगाया जा रहा है । पुलिस का दावा है कि आरोपियों से अन्य कई वारदातें हल होने की संभावना है।
ब्रेकिंग
एक बड़ा भूकंप कई भूकंपों को जन्म देगा
मॉडलिंग स्काउट डेनियम सियाद की मौत की जांच शुरू
मॉस्को हवाई अड्डे के शीर्ष अफसर की मौत
रिटेलर कंपनी वाइल्डबेरीज के गोदाम पर फिर हमला
नये सिरे से बाइस शिशुओँ के अवशेष बरामद
संयुक्त राष्ट्र ने लाल सागर हमलों के प्रति चिंता जतायी
ईरानी हमलों में अमेरिका को काफी नुकसान
ईरान पर भीषण हमला करने का फैसला लेने के करीब हैः डोनाल्ड ट्रंप
प्राचीन ऐतिहासिक शहर टायर का अस्तित्व खतरे में
हमास के नये प्रमुख ने दिया नया बयान