Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E...

“आधी रात को डेट, सुबह तक फेरे”: मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने आया था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने मंदिर में रचा दी शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात को उसके घर पहुंच गया, लेकिन तभी उसे गांव वालों ने पकड़ लिया. इसके बाद लड़की और लड़के दोनों के परिजन को बुलाया गया और मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. अब ये शादी चर्चा का विषय बन गई है. दोनों की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये मामला सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड रात को चोरी-छिपे मिल रहे थे, लेकिन तभी गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया. फिर दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. ग्रामीणों ने दोनों के परिजन को बुलाकर पास के शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी. इससे दोनों प्रेमी-प्रेमिका खुश हो गए.

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक युवक-युवती अकेले में बातचीत कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर पड़ी. पूछताछ में पता चला कि दोनों आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और दोनों को एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक की पहचान रूपेश कुमार और युवती की पहचान मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. मामले को संभालते हुए ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के परिवारों को मौके पर बुलाया.

हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया

शुरुआती झिझक के बाद परिजन विवाह के लिए राजी हो गए. इसके बाद मंदिर में पंडित को बुलाकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया. इस अनोखी शादी में पूरा गांव शामिल हुआ. कुछ लोग बाराती बने तो कुछ कन्या पक्ष की भूमिका में नजर आए. शादी के बाद रूपेश कुमार ने बताया कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. उन्होंने कहा कि वह इस विवाह से बेहद खुश हैं और मुस्कान को जीवनभर खुश रखने का वादा करते हैं.