Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नशा तस्करों पर पुलिस का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे... Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; ... Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्... Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस न... पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को... Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है प... Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गा... Panchkula Illegal Mining: घग्गर नदी में अवैध माइनिंग से तबाही, रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर बड... हिमाचल में बड़ा सियासी खेल! राज्यसभा चुनाव से पहले 4 कांग्रेस विधायकों की 'नंबर 3' वाली टी-शर्ट वायर... हरियाणा के बुजुर्गों की मौज! सरकार ने शुरू की यह खास योजना; अब सम्मान के साथ कटेगा बुढ़ापा, जानें कि...

बोलैरो सवार की हैवानियत : पार्टनरशिप टूटी, गुस्से में कुचल दिया पार्टनर को

लुधियाना: पार्टनरशिप खत्म होने के बाद सामान ले जा रहे बलैरो सवार को जब रोका तो गुस्साए बलैरो सवार ने रोकने वाले को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलैरो सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मरने वाले की पहचान कैलाश पटेल के रूप में की है।  पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड़ के रहने वाले लक्ष्मण कुमार के बयान पर सन राईज कालोनी के रहने वाले सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को दिए बयान में लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उसका उक्त आरोपी के साथ कारोबार था और पार्टनरशिप खत्म होने के बाद वह अपने सामान के अलावा उनका सामान भी उठा रहा था। वह और उसके पिता सड़क पर खड़े थे और किसी ने सूचना दी कि वह उनके गोदाम से सामान अपनी बलैरो में रख रहा है। जब वह मौके पर गए तो उसे रोकने की कोशिश की । लेकिन उक्त आरोपी ने अपनी गाड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता के ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया । उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सब-इंस्पैक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।