Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

करनाल : करनाल नेशनल हाईवे पर बैंक्वेट अमानी फार्म में भयंकर आग लग गई, चंद मिनटों में धूं-धूं कर जलकर खाक हो गई। आग से बड़े नुकसान की आशंका जताई गई है। फिलहाल इस बारे में अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। बैंक्वेट फार्म मालिकों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लेट पहुंचने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले बैंक्वेट फार्म में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। पूरा बैंक्वेट जल चुका है। 4-5 गाड़ियां दमकल विभाग की मौके पर पहुंची है और आग पर काबू करने का काम कर रही है। बैंक्वेट में आज कोई भी कार्यक्रम नही था। फिलहाल मामले की जांच करेंगे।

फार्म के मालिकों ने कहा कि हमने उसी वक्त फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त फॉर्म में कोई भी विवाह समोहर या पार्टी फंक्शन नहीं था, लेकिन जिस तरह से आग लगी है उससे एक बड़ा नुकसान जरूर हुआ है जिसकी पुलिस जांच करेगी।