Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हाईड्रोजन टरबाइन से बिजली का उत्पादन किया वार्ता के दौरान ही इजरायल का लेबनान पर हमला डैन्यूब नदी का पानी घटने पर हंगरी के सामने ऊर्जा संकट राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में आतंकी हमला हो सकता है केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को झटका आसाराम की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट में रद्द सदन में बयान दें और माफी मांगे अमित शाहः खडगे हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार

Ludhaina में महिला के साथ दिन दिहाड़े बड़ी वारदात, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

साहनेवाल: शहर में लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे है क्योंकि आए दिन  लूट और झपटमारी की वारदातें हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला साहनेवाल इलाके के रइयां गांव से सामने आया हैं, जहां दिन दिहाड़े एक महिला को शिकार बनाया गया। पुलिस के लाख दावों के बाद भी स्नैचर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 2 नकाबपोश युवक महिला के कानों से उसकी बालियां खींचकर फरार हो गए।

बालियां खींचे जाने पर पीड़िता दर्द से चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक दोनों स्नैचर फरार हो चुके थे। जानकारी के मुताबिक, रइयां गांव के लोगों ने बताया कि ये दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिलों पर गांव में घूम रहे थे। उन्होंने आज मौका पाकर महिला की बालियां छीन लीं। महिला से स्नैचिंग की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है।