Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पेट्रोल पंप का बोर्ड, सपा नेता की मौत 'पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी', मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा Amravati Theft News: अमरावती के 'सुपरचोर'! जजों की कॉलोनी में सेंधमारी कर 5 घरों को लूटा Shashi Tharoor on Priyanka Chopra: पीसी के मुरीद हुए सांसद थरूर, जानें वजह Iran Taliban Conflict: ईरान विवाद पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, जानें पाकिस्तान का क्या है स्... Gold Silver Price: मजबूत डॉलर और यूएस जॉब डेटा से थमी सोने-चांदी की रफ्तार, जानें कब तक जारी रहेगी म... Sanjeev Kapoor Cooking Tips: समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल, शेफ संजीव कपूर की 7 ट्रिक्स से कर... West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत

Ludhaina में महिला के साथ दिन दिहाड़े बड़ी वारदात, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

साहनेवाल: शहर में लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे है क्योंकि आए दिन  लूट और झपटमारी की वारदातें हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला साहनेवाल इलाके के रइयां गांव से सामने आया हैं, जहां दिन दिहाड़े एक महिला को शिकार बनाया गया। पुलिस के लाख दावों के बाद भी स्नैचर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 2 नकाबपोश युवक महिला के कानों से उसकी बालियां खींचकर फरार हो गए।

बालियां खींचे जाने पर पीड़िता दर्द से चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक दोनों स्नैचर फरार हो चुके थे। जानकारी के मुताबिक, रइयां गांव के लोगों ने बताया कि ये दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिलों पर गांव में घूम रहे थे। उन्होंने आज मौका पाकर महिला की बालियां छीन लीं। महिला से स्नैचिंग की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है।